Physical Astrology Spots

माता-पिता के कर्मों का फल बच्चों को भुगतना पड़ता है या नहीं?

आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि माता-पिता के कर्मों का फल बच्चों को भुगतना पड़ता है या नहीं। और अगर भुगतना पड़ता है, तो क्यों भुगतना पड़ता है। यह जानने के लिए पोस्ट को लास्ट तक पढिऐ।

सबसे पहले बात करते हैं कि क्या सच में माता-पिता के कर्मों का फल बच्चों को भुगतना पड़ता है।

तो इसका सही जवाब है – हाँ।

जो कर्म माता-पिता करते हैं, उसका फल बच्चों को भी भुगतना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि माता-पिता जो भी कर्म करते हैं, वे अपने बच्चों के लिए करते हैं। जैसे अगर किसी के माता-पिता ने चोरी की, तो उस चोरी के पैसे का इस्तेमाल उनके बच्चे भी करते हैं। इसलिए बच्चों को भी अपने माता-पिता के कर्मों का फल भुगतना पड़ता है।

और जब बच्चे दुखी रहने लगते हैं, तो उन बच्चों को देखकर उनके माता-पिता भी दुखी रहते हैं। इसलिए कर्मों का फल माता-पिता और बच्चों – सभी को भुगतना पड़ता है।

जब भी आप किसी की आत्मा को दुखाकर पैसे कमाते हैं और उन पैसों का इस्तेमाल किसी भी कार्य में करते हैं, तो वह कार्य आपको दुख ही देता है। कुछ समय के लिए वह कार्य आपको सुख दे सकता है, लेकिन कुछ समय बाद वही कार्य आपको या आपके बच्चों को बहुत गहरा दुख देने वाला होता है।

इसलिए किसी की भी आत्मा को दुखाकर पैसा आदि कभी नहीं कमाना चाहिए।

बहुत से लोग पैसों के लालच में आकर किसी की भी आत्मा को दुखा देते हैं, लेकिन पैसों के लिए किसी की आत्मा को न दुखाएँ और न ही किसी कार्य के लिए किसी की आत्मा दुखाएँ।

अगर आप पैसों के लिए किसी की आत्मा को दुखाते हैं और उस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों के लिए करते हैं, तो आपके बच्चों को उसका भुगतान करना ही पड़ता है। और अगर आप इस पैसे को किसी अन्य कार्य में लगाते हैं, तो इसका भुगतान आपको करना पड़ता है।

जिस व्यक्ति को भी यह पता लग जाता है कि यह पैसा बेईमानी का है और फिर भी वह उस पैसे का इस्तेमाल करता है, तो उस व्यक्ति को उसका दंड जरूर भुगतना पड़ता है।

आप भले ही कम पैसा कमाएँ, लेकिन उसी पैसे से अपने बच्चों को पढ़ाएँ और अच्छी शिक्षा दें। इससे आपके बच्चे बहुत खुश रहेंगे।

और अगर आज आपके पास पैसा कम है, तो कल आपके पास पैसा आ जाएगा, लेकिन आपको पैसे कमाने के लिए सही और अच्छा रास्ता अपनाना होगा।

ईमानदारी से कमाए गए पैसों से अपने परिवार का पालन-पोषण करें। इससे आपके परिवार में खुशियाँ रहेंगी और आगे जाकर आपके पास पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

पैसों के लालच में आकर किसी की भी आत्मा को न दुखाएँ। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको और आपके बच्चों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।